Kabaddi Adda

करीबी मुकाबले में, गुजरात फार्च्यून जाइंट्स ने वापसी कर यु मुम्बा को ३९-३५ से पटखनी दी

यह एक बहुत ही करीबी मैच था, जहाँ पहले 5 मिनट में गुजरात ने बढ़त बना कर रखी थी,जो मुंबई के पास चली गई पर आखिरी 5 मिनट में गुजरात ने धमाकेदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम कर लिया।
रोहित बालियान चोट के बाद वापसी कर रहे थे और उन्होंने एम्प्टी रेड से शुरुआत की, जबकि महेंद्र गणेश राजपूत ने अपने पहली रेड में 2 पॉइंट्स बटोरे। सिद्धार्थ देसाई ने टीम के लिए दूसरे मिनट में  पहला अंक अर्जित किया।

5 मिनट तक यु मुम्बा 2 अंको से पीछे थी, 6वे मिनट में सिद्धार्थ के द्वारा किये गए 2 रेड पॉइंट्स से स्कोर बराबर हुआ। सिद्धार्थ के अगुवाई में यु मुम्बा के रेडर विरोधी टीम पर आग उगल रहे थे।
रोहित बलियन की सहायता से यु मुम्बा ने पहला आल आउट किया और 4 अंको की बढ़त बना ली| गुजरात द्वारा 16वे और 18 वे मिनट में 2 सुपर टैकल से अंको के अंतराल को काम किया गया जबकि मुंबई पहले हाफ में 7 रेड पॉइंट्स किया।

यु मुम्बा ने लय बरक़रार रखा, परन्तु सही समय पर गुजरात के रेडर और डिफेंडर्स सगठित हो कर रुख बदलने की कोशिश किया, डिफेंडर्स ने सिद्धार्थ को कुछ देर के लिए बैंच पर भेजा। परपंजान ने बेहतरीन खेल दिखाया और यु मुम्बा को नुकसान पहुंचाया। 31वे मिनट में गुजरात ने पहला आल आउट किया और यु मुम्बा की बढ़त को कम की।

Gujarat FOrtunegiants Vs. U Mumba Final Score

 

आखिरी 5 मिनट में गुजरात ने फ़ज़ल अत्राचली को मैट से बहार रखा, जो मैच का टर्निंग पॉइंट था| 38 वे मिनट में गुजरात ने दूसरा आल आउट किया और 5 अंको की बढ़त ले ली, स्कोर 37-32। आखिरी मिनट में परपंजान ने 2 रेड पॉइंट्स कर मैच गुजरात के नाम कर दिया, फाइनल स्कोर 39-35।

गुजरात फार्च्यून जाइंट्स सर्वश्रेष्ठ रेडर और डिफेंडर:

Gujarat Fortunegiants best raider and defender

यू मुम्बा सर्वश्रेष्ठ रेडर और डिफेंडर:

U Mumba best raider and defender

गुजरात लेग के आखिरी दिन हमारे साथ रहें
Prokabaddi season 6 day 39th Schedule