Kabaddi Adda

NK Academy rules K7 Qualifiers Day2 and the tournament witnesses its first tie

NK academy leads on Day 2
NK academy leads on Day 2

 

कल K7 QUALIFIERS को एक बेहतरीन शुरुआत मिली थी। 
पर आज का दिन कई कट्टर मुकाबलों से भरा हुआ था। 

 

आज के पहले मैच में  Warriors Arena Kabaddi ने अपनी पहली जीत पक्की करली। हालाँकि Shahid Bhagat Singh Sports Club  के Ankit ने Warriors Arena Kabaddi को काफी परेशान किया।  WAK ने दूसरे भाग में  एक उन्दा वापिस की। 

आज के दूसरे मैच में NK Academy ने खेल के कोई भी भाग में Shahid Bhagat Singh Sports Club कोई मौका नै दिया बढ़त लेने का और खेल क अंत में ७ पॉइंट्स अधिक स्कोर कर अपनी जीत हासिल की। NK Academy ने खेल क पहले ही भाग में अधिक बढ़त हासिल कर ली थी जिसका अंजाम उनके हित में रहा। 

तीसरा मैच आज का सबसे रोमांचक मैच रहा है।  दोनों टीमों ने एक दूसरे के सामने सर झुकाने से इंकार कर दिया था।  Warriors Arena Kabaddi Academy और Neer Gulia Kabaddi Academy का यह मैच DRAW होगया।  NGKA के Sumit ने Multi Point Raid मार कर खेल को  Draw करवा दिया। 

चौथे मैच में NK Academy ने वापस जीत हासिल कर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।  NKA ने Umesh , Vinay और Rohit का रेडर स्वरुप उत्तम इस्तेमाल कर Shahid Bhagat Singh Sports Club को उनकी दूसरी हार दिलाई। 

पांचवा मैच Warriors Arena Kabaddi Academy और NK Academy के बीच हुआ।  दोनों टीमों ने गेम के इस पडाव तक एक भी गेम नै हरा था।  NK Academy ने Warriors Arena Kabaddi Academy को गेम के अंत में ६ पॉइंट्स की बढात्न से हरा कर खेल में अपराजित रहे। 

दिन के आखरी खेल में Neer Gulia Kabaddi Academy ने २४ पॉइंट्स की भारि बढ़त से Shahid Bhagat Singh Sports Club को हराया। 

 

Day 2 Points Table

https://www.kabaddiadda.com/tournament/74-k7-qualifiers/standings1

दूसरे दिन की समाप्ति पर NK Academy अपराजित रह कर प्रथम स्थान पर और Warriors Arena Kabaddi Academy ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना कर K7 Qualifiers Finals की प्रतियोगिता में शामिल होगये है। Neer Gulia Kabaddi Academy और Shaheed bhaghat Singh Sports Academy फाइनल्स की दौड़ से बाहर हो चुके है। 

 

NK Academy के Vinay दूसरे दिन के Best Raider , NK Academy के Vijay Kumar दूसरे दिन के Best Defender और NK Academy के Rohit दूसरे दिन के Best All Rounder घोषित किये गए है। 
NK Academy ने आज खेल के सभी पहलुओं में प्रमुखता दिखाई है। 

 

आशा करते है की आने वाले मैचेस इसी तरह  उच्च स्तर और कमाल के हो।